ED की दस्तक, पूर्व सीएम के PA के घर पहुंची टीम…जांच के बाद सामने आएगा पूरा मामला

 भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक ED की टीम करीब सुबह 6 बजे केके चंद्राकर के भिलाई स्थित आवास पर पहुंची और जांच शुरू की।अधिकारियों की टीम घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

रायपुर पासिंग की 2 से 3 गाड़ियों में पहुंची टीम

बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई के लिए 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इन वाहनों के रायपुर पासिंग होने की जानकारी सामने आई है। करीब 5 से 6 अधिकारियों के घर के अंदर मौजूद होने की बात कही जा रही है।सुरक्षा को देखते हुए आवास के बाहर जवानों की तैनाती की गई है। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रह चुके हैं चंद्राकर

केके चंद्राकर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक के तौर पर बताया जा रहा है। इसी वजह से ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ED की टीम किस मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में उनके आवास पर पहुंची है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर

फिलहाल ED की टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। एजेंसी की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।ऐसे में कार्रवाई का वास्तविक कारण क्या है और जांच में क्या कुछ सामने आया, इसकी स्पष्ट जानकारी ED की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    Chhattisgarh Weather: बारिश का दौर अभी नहीं थमेगा, कई जिलों में अलर्ट; 2 सितंबर से मिल सकती है राहत

     Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय है और कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। निम्न दबाव क्षेत्र समेत कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के…

    Read more

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने बेमेतरा में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वे प्रतिमा अनावरण…

    Read more