जन्माष्टमी की तैयारी के बीच हुआ बड़ा हादसा, मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक; अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी एक युवक के लिए भारी पड़ गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक में मटकी बांधते समय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मटकी बांधते समय तार से टकराया

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए राजीव गांधी चौक पर मटकी बांधी जा रही थी। इसी दौरान रेहान हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और मटकी बांधने के दौरान बिजली तार से सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Related Posts

    शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प, शिक्षक सम्मान समारोह में AI से लेकर दूरस्थ इलाकों की पढ़ाई तक कई बड़े संदेश

    रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा…

    Read more

    बीजापुर में फिर टली बड़ी अनहोनी, जंगल में ग्रामीणों को दिखी संदिग्ध चीज और समय रहते सुरक्षा बलों ने टाल दिया खतरा

    बीजापुर : मद्देड थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। बंदेपारा और पेगड़ापल्ली गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में पुटू यानी मशरूम एकत्र करने गए…

    Read more