दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के दोनों पैर कटे, सुबह तक पड़ा रहा घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

रातभर ट्रैक के पास घायल पड़ा रहा युवक

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार 22 वर्षीय रितेश सारथी हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात रेलवे ट्रैक के पास ही पड़ा रहा।रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, अस्पताल भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

रेलवे ट्रैक पर बैठने की वजह अब भी साफ नहीं

युवक देर रात रेलवे ट्रैक पर किस कारण बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट होने की बात कह रही है।

  • Related Posts

    नए भवन ने बदली बच्चों की दुनिया, बेहतर सुविधाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में अब आसान हुआ सीखना और काम करना

    रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के साथ बिजली का खतरा बढ़ा; जानें अगले कुछ घंटों का हाल

    CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव…

    Read more