
रायपुर। माँ शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं।
विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष गतिविधियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश चौबे ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री V. K. Mishra ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मानवीय मूल्यों का विकास भी करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण एवं मेहनत की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह का समापन सभी शिक्षकों के प्रति आभार एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।
माँ शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रायपुर






