छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 24 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 108 पहुंची

छत्तीसगढ़ :  स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 नए मरीजों की पहचान हुई है। नए मामलों के बाद राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 87 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 21 संक्रमितों का इलाज घर पर चल रहा है।

रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में राजधानी रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे है। मंगलवार को यहां 8 नए मरीज सामने आए। रायपुर में अब तक कुल 38 लोगों की रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है। इनमें 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 2 मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।

दुर्ग समेत इन जिलों में भी संक्रमण

रायपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में 10 संक्रमित मरीज हैं, जिनमें 5 अस्पताल में भर्ती हैं और 5 का इलाज घर से चल रहा है।इसी तरह राजनांदगांव में 10, कोरबा में 8, दुर्ग में 13, महासमुंद में 12 और बालोद में 9 स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मामलों की निगरानी कर रहा है और मरीजों की स्थिति के अनुसार अस्पताल या घर पर उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

लक्षण दिखने पर तुरंत जांच की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है।विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण के लक्षण नजर आने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। खासकर सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ने पर मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more