भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, औजारों की पूजा कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

 

भाठागांव l भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सकीय औजारों, मशीनों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि उनके हाथों से होने वाले ऑपरेशन सफल हों और मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।पूजा के दौरान पूरा अस्पताल परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। डॉक्टरों ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान सृजन और कौशल के देवता हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में हमारे औजार ही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, जिनकी पूजा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह, डायरेक्टर नम्रता सिंह , एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा, सीओओ कृष्णा दुबे , विजीत सिंह , एच आर दीपजय, अकाउंटेंट दिलीप सिंह , नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. विनोद सिंह ने सभी स्टाफ को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक तकनीक और कुशल हाथों से मरीजों को सर्वोत्तम इलाज देना है।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more