
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत की जा रही है।लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती को लेकर जानकारी जारी कर दी गई है। इसमें ई-संवर्ग और टी-संवर्ग की शालाओं के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।
ई-संवर्ग में 424 और टी-संवर्ग में 430 पद
व्याख्याता के कुल 854 रिक्त पदों में 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए रखे गए हैं। वहीं टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विषय के आधार पर भी पदों का विवरण तय किया गया है।
किस विषय में कितने पद, यहां देखें पूरी सूची
भर्ती में हिन्दी और अंग्रेजी समेत कई प्रमुख विषयों के लिए पद निकाले गए हैं। विषयवार पदों की संख्या इस प्रकार है:हिन्दी: 120 पद, अंग्रेजी: 120 पद,संस्कृत: 120 पद ,भौतिकी: 94 पद ,राजनीति शास्त्र: 100 पद,इतिहास: 100,पद,भूगोल: 100 पद,अर्थशास्त्र: 100 पद इस तरह अलग-अलग विषयों में कुल 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी विज्ञापन में होगी
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, निर्धारित आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। इसलिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता और नियमों को ध्यान से देखना होगा।
CGSSB कराएगा लिखित परीक्षा, 29 नवंबर को संभावित एग्जाम
व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी CGSSB द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम भी CGSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।फिलहाल लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 तय की गई है। हालांकि अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और अन्य विवरण संबंधित विभाग की ओर से जारी सूचना के आधार पर ही स्पष्ट होंगे।
आवेदन की तारीख अभी अलग से होगी जारी
भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तारीख, ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत और अन्य जरूरी जानकारी CGSSB की ओर से अलग से जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों को सलाह है कि भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी ध्यान से जांच लें।






