छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया दो पिकअप भरकर गांजा, 8 क्विंटल माल जब्त, 7 हिरासत में

एमसीबी।  जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा से भरे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहन ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पिकअप वाहनों की जांच के दौरान उनमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, बरामद गांजे की मात्रा करीब 8 क्विंटल बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों और तीन महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मध्यप्रदेश में कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों और बरामद गांजे को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गांजा तस्करी से जुड़े

Related Posts

विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

Read more

मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

Read more