मातृ-शिशु अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर मरीजों को ड्रिप लगाने का आरोप, वीडियो वायरल

रायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाने और कैनुला निकालने जैसे काम करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात गैर-चिकित्सकीय कर्मचारी से मरीजों से जुड़े चिकित्सा कार्य कराए जा रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की निगरानी और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिना प्रशिक्षित व्यक्ति को ऐसे कार्य करने की अनुमति कैसे मिली और उस समय जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारी कहां थे, इसे लेकर जांच की मांग की जा रही है। मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Related Posts

विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

Read more

मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

Read more