विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. जिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र

 

रायपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जिनेश जैन ने दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. जैन ने कहा कि आज हृदय रोग किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए पहले से ही सावधानी बरतना जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और व्यायाम की कमी ने हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा दिया है। भारत में 25 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं में हृदयघात के मामले पिछले दशक से दोगुने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार हृदय रोग के लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 30 की उम्र के बाद सभी लोगों को नियमित जांच कराते रहना चाहिए। कार्यक्रम में डायरेक्टर नम्रता सिंह, मेडिकल डायरेक्टर विनोद सिंह, सीओओ कृष्णा दुबे और साथ ही हॉस्पिटल के पैरामेडिकल की टीम तथा आसपास भाठागांव के लोग भी उपस्थित रहेl

 

दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन 10 बातों को दिनचर्या में शामिल करें –

 

1. रोजाना 30 मिनट वॉक:- सुबह-शाम तेज चलना या योग-व्यायाम जरूर करें।

2. संतुलित आहार लें:- तला-भुना, जंक फूड और ज्यादा नमक-चीनी से बचें।

3. धूम्रपान और शराब से दूरी:- ये दिल के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

4. वजन कंट्रोल में रखें:-मोटापा हार्ट अटैक का मुख्य कारण है।

5. BP-शुगर की नियमित जांच:-हर 6 महीने में जांच कराएं।

6. तनाव से बचें: – मेडिटेशन और 7-8 घंटे की पूरी नींद ले l

7. पानी भरपूर पिएं:- कोल्ड ड्रिंक की जगह सादा पानी पिएं।

8. कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं:-साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराएं।

9. सक्रिय रहें:- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

10. लक्षणों को नजरअंदाज न करें:-छाती में दर्द, घबराहट या सांस फूलने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

  • Related Posts

    दिल स्वस्थ तो जीवन मस्त : शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम

      शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 29/09/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अभनपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता एवं परामर्श…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, जिलों से मंत्रालय तक बदली जिम्मेदारी

    रायपुर. छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए है. राज्य सरकार ने पिछले…

    Read more