दिल स्वस्थ तो जीवन मस्त : शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम

 

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 29/09/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अभनपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अभनपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी. कोसरिया की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समुचित संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी श्री क्रोधी दिलीवार, नोडल अधिकारी को सौंपी गई थी। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रूबी लहरी, श्रीमती दीप्तिशिखा दुबे, सुश्री दिशा ठाकुर एवं सुश्री मनीषा द्वारा निरंतर सक्रिय सहभागिता एवं मार्गदर्शन के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता वार्ता आयोजित की गई।

 

स्वास्थ्य वार्ता में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय, हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी स्थितियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, असंतुलित खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता, तनाव एवं तंबाकू सेवन जैसे कारकों से हृदय स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधि करने, तनाव को नियंत्रित रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। हृदय रोग के संभावित लक्षण दिखाई देने पर समय गंवाए बिना चिकित्सकीय सलाह लेने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पलता सोनभद्र सहित प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं प्रदर्शकगण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य को प्रभावी बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, हृदय रोगों से बचाव तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं समन्वित स्वास्थ्य प्रयासों के माध्यम से स्वस्थ हृदय और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

  • Related Posts

    कचरा प्रबंधन में रायपुर-बिलासपुर आगे, ‘प्रगति-50’ में मिली जगह

    रायपुर. भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘प्रगति-50’ (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री…

    Read more

    युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद युवा शक्ति, नवाचार और स्टार्टअप्स की भागीदारी से साकार होगा विकसित…

    Read more