उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों पर संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

 

रायपुर। गांधी जयंती एवं ऐच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लंदन के प्रसिद्ध हेमेटोलॉजी सेंटर, मेरीलेबोन के प्रमुख चिकित्सकों द्वारा ज़ूम मिटिंग के मध्यम से एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया, ल्यूकेमिया जैसे गंभीर रक्त रोगों के लक्षण, बचाव और आधुनिक उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गंभीर रक्त रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा आमजन को इन रोगों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 37 रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रक्तवीरो को उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर नम्रता सिंह,मेडिकल डायरेक्टर डॉ.विनोद सिंह प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित करते हुये, रक्त दान करने के फायदे भी बताये l उल्लेखनीय है कि उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने GERD और हर्निया के आधुनिक उपचार में विशेष दक्षता हासिल की है। वहीं अब मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह के कुशल नेतृत्व में हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। गंभीर पेट रोगों के साथ-साथ अब अस्पताल में न्यूरोसर्जन, न्यूरो-कार्डियोलॉजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं तथा डायलिसिस की अत्याधुनिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

  • Related Posts

    कोरी डैम लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त

    बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत…

    Read more

    डोंगरगढ़ में MP की 45 पेटी शराब जब्त, स्कॉर्पियो भी पकड़ी गई लेकिन आरोपी फरार, अब सप्लाई नेटवर्क की जांच

     डोंगरगढ़। क्षेत्र में दूसरे राज्य की शराब लाकर खपाने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब…

    Read more