पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कुछ जगह महंगा हुआ ईंधन, जानें आपके शहर में पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट

 रविवार 4 अक्टूबर 2026 :  वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है। हालांकि, निजी कंपनी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है, इसलिए वाहन मालिकों के लिए आज के रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपए लीटर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इसके अलावा अलग-अलग शहरों में CNG की कीमत भी अलग है। ऐसे में अगर आप आज वाहन में ईंधन भरवाने जा रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें।

आपके शहर में पेट्रोल कितने रुपए लीटर मिल रहा है

अहमदाबाद में पेट्रोल 102.15 रुपए, बैंगलोर में 111.68 रुपए, चेन्नई में 107.76 रुपए, गुडगांव में 102.97 रुपए और हैदराबाद में 116.15 रुपए प्रति लीटर है।जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए, कोलकाता में 113.51 रुपए, लखनऊ में 101.86 रुपए, मुंबई में 111.21 रुपए, नोएडा में 101.96 रुपए और पुणे में 112.02 रुपए प्रति लीटर है।नई दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपए प्रति लीटर है।

इन शहरों में डीजल के आज के रेट

अहमदाबाद में डीजल 98.27 रुपए, बैंगलोर में 99.56 रुपए, चेन्नई में 99.55 रुपए और गुडगांव में 95.64 रुपए प्रति लीटर है।हैदराबाद में डीजल 104.23 रुपए, जयपुर में 98.25 रुपए, कोलकाता में 99.82 रुपए, लखनऊ में 95.36 रुपए और मुंबई में 97.83 रुपए प्रति लीटर है।नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपए, नोएडा में 95.44 रुपए और पुणे में 98.66 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

CNG के लिए कितना खर्च करना होगा

अहमदाबाद में CNG 94.02 रुपए, बैंगलोर में 97 रुपए, चेन्नई में 97.50 रुपए और गुडगांव में 92.01 रुपए प्रति किलो है।हैदराबाद में CNG की कीमत 112 रुपए, जयपुर में 97.50 रुपए, कोलकाता में 93.50 रुपए, लखनऊ में 95.75 रुपए और मुंबई में 88 रुपए प्रति किलो है।नई दिल्ली में CNG 86.98 रुपए, नोएडा में 95.59 रुपए और पुणे में 98.50 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

आपके शहर में ईंधन का रेट अलग क्यों होता है

पेट्रोल और डीजल की कीमत पूरे देश में एक जैसी नहीं होती। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण ईंधन के दाम में अंतर आता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपए और डॉलर की विनिमय दर तथा तेल कंपनियों की खरीद लागत भी कीमतों को प्रभावित करती है।यही वजह है कि एक शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट दूसरे शहर से अलग दिखाई देता है।

नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने भले ही रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने 3 अक्टूबर से अपने पंपों पर कीमतें बढ़ाई हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।यह बदलाव निजी कंपनी के पंपों पर लागू है। इसलिए ईंधन भरवाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके आसपास का पंप किस कंपनी का है।

  • Related Posts

    सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग की फीस 67% बढ़ी, जानें कैसे पहचानें असली सोना

    सोने की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए हॉलमार्किंग से जुड़ा अहम बदलाव हुआ है। गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग फीस 45 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति आर्टिकल कर दी…

    Read more

    Instagram से डिलीट फोटो फिर कैसे पाएं? अपनी पुरानी पोस्ट और Story को फोन की Gallery में ऐसे करें Save

     Instagram  : कई बार फोन की स्टोरेज खाली करने के चक्कर में हम जरूरी फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। बाद में उन्हीं तस्वीरों की जरूरत पड़ने पर परेशानी…

    Read more