
– नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी
रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने भाग लिया। इस दौरान गौशाला की ओर से गौसेवा, गौ-संवर्धन, गौमूत्र अनुसंधान और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से गौशाला के ‘फसल अमृत’ से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि सम्मेलन में गौशाला की गतिविधियों और अनुसंधान आधारित कार्यों को उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला। इस राष्ट्रीय आयोजन में गौसेवा और जीवदया के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि गौशाला की ओर से गौमूत्र के उपयोग और जैविक कृषि से जुड़े अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से इन कार्यों को व्यापक स्तर पर सामने रखने का अवसर मिला। मनोहर गौशाला परिवार ने सम्मेलन में मिले सकारात्मक प्रतिसाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। गौशाला ‘गौसेवा ही प्रभु सेवा’ के संदेश के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही है।








