Bilaspur में रेलवे TTE नौकरी का झांसा देकर 13.07 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Bilaspur Job Fraud: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. रेलवे में TTE की नौकरी का झांसा देकर दयालबंद निवासी युवक रविकांत यादव से 13.07 लाख रुपये ठग लिए गए. आरोपियों ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर युवक को भरोसे में लिया.

क्या है पूरा मामला ?

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में UPI और PhonePe के माध्यम से रुपये लिए. कभी नियुक्ति पत्र का झांसा, कभी ट्रेनिंग का बहाना, तो कभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे ऐंठे जाते रहे.

रविकांत को नहीं मिले पैसे

लंबे इंतजार के बाद न नौकरी मिली और न ही रकम वापस हुई. जब रविकांत ने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में संपर्क भी तोड़ दिया. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों के मोबाइल नंबर, UPI ट्रांजेक्शन डिटेल और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

  • Related Posts

    रायपुर : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

    समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा रायपुर, 13 अक्टूबर…

    Read more

    रायपुर : पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त

    गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम…

    Read more