Navratri 2026: इस जगह बन रहा गोलगप्पे और चनाचूर थीम पर मां दुर्गा का अनोखा पंडाल, देखने उमड़ रही भीड़

Unique Durga Puja Attraction: शारदीय नवरात्रि का जश्न और अनोखे पंडालों की तैयारी.शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस पावन पर्व को लेकर देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. हर कोने में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. हर साल की तरह इस साल भी कई जगहों पर माता रानी की अनोखे और आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इसी बीच रांची में एक अलग अंदाज में मां दुर्गा का पंडाल तैयार किया जा रहा है.

गोलगप्पे और चनाचूर थीम पर बन रहा है पंडाल

सनातन धर्म में नवरात्रि त्योहार का बहुत महत्व है, इसलिए भक्त बड़ी श्रद्धा से माता रानी के नौ रूपों की पूजा करते हैं और अनोखे अंदाज में दुर्गा पंडाल को सजाते हैं. खबरों के अनुसार रांची के हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी में मां दुर्गा का पंडाल गोलगप्पे और चनाचूर की थीम पर तैयार किया जा रहा है, जो देखने में बाकी पंडालों से बिल्कुल अलग और खास है.

बंगाल से मंगवाए गए गोलगप्पे

जानकारी के अनुसार इस अनोखे पंडाल को सनातन संघ दुर्गा समिति की तरफ से तैयार किया जा रहा है. इसकी लागत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है. इस पंडाल की सजावट में गोलगप्पे और चनाचूर का इस्तेमाल किया जाएगी. इसे बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से 10 हजार से अधिक गोलगप्पे मंगवाए गए हैं. इस अनोखे पंडाल की चर्चा अभी से ही देशभर में हो रही है.

पंडाल की ऊंचाई और मां दुर्गा की प्रतिमा

सनातन संघ दुर्गा समिति द्वारा बनाए जा रहे इस गोलगप्पे पंडाल की ऊंचाई लगभग 55 फीट और चौड़ाई 60 फीट होगी. इस पंडाल के अंदर मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें माता रानी महिषासुर का वध करती हुई दखाई देंगी. पंडाल को सजाने और तैयार करने के लिए 10 कारीगर पिछले एक महीने से ज्यादा समय से काम में जुटे हुए हैं.

कलाकृतियां और उद्घाटन की तैयारी

समिति के अनुसार सज रहे पंडाल के अंदर गोलगप्पे खाने के तरीके को दिखाती आकर्षक कलाकृतियां भी बनाई जाएंगी. आयोजकों के अनुसार रांची के इस अनोखे पंडाल की पूजा और उद्घाटन 16 अक्टूबर को होना है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही महाभोग और प्रसाद वितरण का भी इंतजाम किया जाएगा. अभी से ही इस अनोखे पंडाल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.

Related Posts

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? फल से लेकर साबूदाना-मखाना तक, जानें खानपान के जरूरी नियम

Fasting Food Rules: नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और देशभर में भक्त माता दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। इन नौ दिनों में बड़ी संख्या में लोग उपवास रखते…

Read more

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत पर गहराया रहस्य, पोस्टमार्टम में मिलीं 10 गंभीर चोटें; प्रेमिका समेत 5 लोगों पर हत्या का आरोप

 उत्तर प्रदेश:  राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। परिजनों ने शिवा की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा…

Read more