छत्तीसगढ़ के इभानन साहू ने हांगकांग में लहराया भारत का परचम, राज्यपाल रमेन डेका ने स्वर्ण पदक जीतने पर किया सम्मानित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय खिलाड़ी इभानन साहू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। ऑटिज्म से प्रभावित इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल से लोकभवन में हुई मुलाकात

इभानन साहू ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उनकी खेल उपलब्धि की सराहना की और प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने कहा कि इभानन की सफलता उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण है। उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

विशेष बच्चों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए 10 कंप्यूटर देने की घोषणा

इभानन साहू आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट, रायपुर के छात्र हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने संस्था की ओर से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

संस्था के शैक्षणिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराने की बात कही। इससे संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा और सीखने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और परिजन रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन धबलिया, निदेशक डॉ. साधना नायक, प्राचार्य प्रतिष्ठा शुक्ला और एच.एफ.ओ. नित्यानंद जैसवाल उपस्थित रहे। इभानन की माता तेजश्री साहू सहित संस्थान के शिक्षक भी इस मुलाकात में शामिल हुए।

इभानन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि ने एक बार फिर यह दिखाया है कि उचित प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर विशेष आवश्यकता वाले खिलाड़ी भी वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को डिजिटल मंचों के जरिए दुनिया तक पहुंचाएं, राज्यपाल रमेन डेका, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस पर दिया संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं और जनजातीय संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा सिंह…

    Read more

    जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, 40 बसों के ठहराव और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की होगी व्यवस्था

    रायपुर। जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए जिला मुख्यालय जशपुरनगर में आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करने की तैयारी है। इस परियोजना पर 11 करोड़ 83 लाख…

    Read more