आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, MCX पर सोना 300 रुपये और चांदी 649 रुपये टूटी

Gold Rate Today : घरेलू वायदा बाजार में  सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:50 बजे सोने का दिसंबर वायदा 300 रुपये गिरकर 1,48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

सोने के साथ चांदी के वायदा भाव में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 649 रुपये टूटकर 2,18,568 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,19,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव जानने के लिए लाइव अपडेट पर नजर रखें। MCX के वायदा भाव और स्थानीय सर्राफा बाजार में मिलने वाली कीमतों में अंतर हो सकता है।

  • Related Posts

    दुनिया में पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर, कहीं 2 रुपये तो कहीं 420 रुपये लीटर तक कीमत

    दुनियाभर में पेट्रोल की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। ऑक्टेन-95 पेट्रोल का वैश्विक औसत भाव 151.18 रुपये प्रति लीटर है। कुछ देशों में एक लीटर पेट्रोल…

    Read more

    नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? फल से लेकर साबूदाना-मखाना तक, जानें खानपान के जरूरी नियम

    Fasting Food Rules: नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और देशभर में भक्त माता दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। इन नौ दिनों में बड़ी संख्या में लोग उपवास रखते…

    Read more