राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित, जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है। राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उनका 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर पहुंचकर मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

मांझी-चालकी प्रतिनिधियों ने भी दिया था बस्तर आने का न्योता

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रपति को बस्तर आने का निमंत्रण दिया गया था। इससे पहले बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान भी उनसे क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया गया था। राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का बस्तर आगमन प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।

अमित शाह के संबोधन से हिंसा प्रभावित लोगों का बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री ने नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया। इस संबोधन से हिंसा प्रभावित लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है।साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच में महिला दर्शकों को निशुल्क प्रवेश

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने इसे प्रदेश के लिए खुशी का अवसर बताया। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल से प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर खेलों के प्रति अपनी रुचि और भागीदारी बढ़ा सकेंगी।

Related Posts

बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों की व्यस्तता…

Read more

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल और SSR बहिष्कार पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, बोले- सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ की हड़ताल, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर तहसीलदार के निलंबन और एसएसआर अभियान के बहिष्कार को लेकर प्रदेश की राजनीति और…

Read more