पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर विधायक रायमुनि भगत का जाना हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

मंत्री अग्रवाल ने विधायक भगत से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई कि वह जल्द ही अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगी।

जनसेवा के प्रति समर्पण का किया उल्लेख

राजेश अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग, आत्मीयता और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है। उन्होंने रायमुनि भगत की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जशपुर क्षेत्र की जनता के लिए उनकी सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख किया।मंत्री ने माता रानी से विधायक भगत को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वस्थ होने के बाद रायमुनि भगत फिर से जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगी।

Related Posts

दुर्ग में साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ सुपेला और खुर्सीपार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को…

Read more

सरगुजा में सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, 30 बड़े अतिक्रमण ढहाए, 200 लोगों को नोटिस

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बांकी डैम की नहर और उससे लगी शासकीय जमीन पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर अजीत…

Read more