जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़! 2 आतंकी ढेर, केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार तड़के केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. मुठभेड़ के बाद भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना ने शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जुमागुंड इलाके में LoC के नजदीक तैनात जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं थीं. सुरक्षाबलों ने संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी. लेकिन, इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा बल आस पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इसके जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई आतंकी छिपा तो नहीं है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि संदिग्ध भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे या नहीं.

पुंछ में भी सामने आई थीं आतंकी गतिविधियां

जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर के दौरान LoC के आसपास सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. इससे पहले 12 अक्टूबर को पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर के पास एक धमाके में चार लोगों की मौत हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक, ये लोग भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

 मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना को सीमा पर लगी बाड़ के पास दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिली थीं. ट्रैक बनाने के दौरान उनका पता चला था. इसके बाद सेना के एक्‍सपर्ट ने विस्फोट कर दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया था.

Related Posts

IPL 2027 ट्रेड विंडो कब होगी बंद? नीलामी से पहले तक बदल सकेंगे खिलाड़ी टीम, जानिए ट्रेड डील के नियम और अब तक हुए बड़े बदलाव

IPL Trade Rules Explained: आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड डील पर काम कर रही हैं। ऐसे में…

Read more

कार्बाइड गन पर पूरी तरह प्रतिबंध, बिक्री या इस्तेमाल करते पकड़े गए तो होगी कानूनी कार्रवाई, प्रशासन ने जारी किया आदेश

 जबलपुर। पटाखों से होने वाले हादसों के बीच अब कार्बाइड गन को लेकर भी जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते…

Read more