ब‍िहार में चल पाएगा छोटे सरकार का जलवा? एग्जिट पोल में क्‍या हुआ अनंत सिंह के कैंडिडेट का हाल

Bihar MLC Election: बिहार में 8 व‍िधान परिषद की सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग पूरी हो गई है. इसके बाद अब अटकलों का बाजार गर्म है. सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह के समर्थन वाले उम्मीदवार को लेकर हो रही है. क्‍योंकि अनंत सिंह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार की जगह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया. यहां तक की अपनी ही पार्टी से दुश्मनी लेने तक की ठान ली. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर  अनुज सिंह चुनाव जीतेंगे या फिर नहीं.

अनंत सिंह और अनुज स‍िंह को लेकर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल किया है. इसकी मानें तो इस चुनाव में अनुज स‍िंह चुनाव हार सकते हैं. इसके पीछे की कई वजहें भी बताई हैं. सबसे बड़ी वजह यह है कि पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार लगातार तीन बार से एमएलसी हैं. तो स्वाभाविक है कि उनका इलाके में ठीक ठाक दबदबा है.

रोड शो का भी नहीं हो सका कोई असर

अनंत सिंह ने अनुज स‍िंह के पक्ष में कई इलाकों में रोड शो किए. दूसरी ओर, नीरज कुमार के पास अपने पुराने समर्थकों और संगठन का आधार रहा है. इसके बाद भी इस समय माहौल एक फिर जेडीयू का पाले में दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर अनंत स‍िंह की भीड़ सड़कों पर तो दिखी, लेकिन मतदान में नीरज बढ़त बनाते दिख रहे हैं. हालांकि अंतिम परिणाम 27 अक्टूबर को ही आएगा.

अनुज के लिए पार्टी से बगावत के लिए तैयार अनंत सिंह

अनंत स‍िंह यानी कि छोटे सरकार अनुज सिंह के फुल सपोर्ट में थे. समर्थन करने के पीछे के कई कारण भी उनकी तरफ से बताए गए थे. उन्‍होंने आरोप लगाया था कि जेडीयू उम्मीदवार नीरज सिंह ने उनके चुनाव के दौरान ही उनके खिलाफ में प्रचार किया था. इसके अलावा उन्‍होंने पार्टी को भी खुला चैलेंज दे द‍िया था.

उन्‍होंने कहा था कि पार्टी को जो भी कार्रवाई करनी हो कर ले. हम अनुज स‍िंह के लिए ही प्रचार करेंगे. हमने भी पार्टी के लिए कई बलिदान द‍िए हैं. उनके जितना बलिदान अब तक किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ने नहीं द‍िया होगा. कुल मिलाकर आलम यह था कि न तो वह पार्टी की सुनने को तैयार थे और न ही पार्टी ने उनके इस मामले में कोई दखल दिया.

Related Posts

Petrol Price Today: इंदौर में पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें दिल्ली से मुंबई और हैदराबाद तक आज का भाव

 इंदौर: पेट्रोल की कीमतों पर नजर रखने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की बात है। इंदौर में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। उपलब्ध…

Read more

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में 1,350 रुपये की गिरावट, चांदी भी 6,160 रुपये सस्ती, जानें आज का रेट

 हैदराबाद: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से राहत की खबर है। 24 अक्टूबर 2026 को जारी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)…

Read more