विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में भव्य हृदय स्वास्थ्य कार्यशाला, जागरूकता का दिया संदेश

 

भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं हृदय रोग के मरीज, युवाओं में हार्ट अटैक बना सबसे बड़ी चुनौती – गोल्ड मेडलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जिनेश जैन

रायपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर राजधानी के प्रतिष्ठित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में हृदय रोग जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों में अपने हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. जिनेश जैन उपस्थित रहे जो वर्तमन में अपनी नियम सेवाए उर्मिला हॉस्पिटल में दे रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनोद सिंह ने की।

भारत बना हृदय रोग की राजधानी

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. जिनेश जैन ने बेहद चिंताजनक आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक तेजी से भारत में हृदय रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। भारत अब हृदय रोगों की राजधानी बनता जा रहा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) की रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ वर्षों में हृदय रोग के मामलों में लगभग तीन गुनी वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि पहले जहां यह बीमारी 50-60 वर्ष की उम्र के बाद होती थी, वहीं अब 15 से 29 वर्ष के युवाओं और 40 वर्ष से कम आयु के लोगों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 40 वर्ष से कम उम्र में हार्ट अटैक के मामलों में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

ICMR की रिपोर्ट और युवाओं में अचानक मौतें

डॉ. जैन ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ICMR ने 18 से 45 वर्ष के युवाओं में हो रही अचानक मौतों पर गहन अध्ययन किया है। इस रिपोर्ट में कई कारण सामने आए हैं जो हमारी बदलती जीवनशैली से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि पारिवारिक इतिहास, पोस्ट-कोविड के बाद हृदय पर पड़ा प्रभाव, अत्यधिक मानसिक तनाव, अनियमित नींद, धूम्रपान व शराब का अत्यधिक सेवन, फास्ट फूड, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन, भोजन में अत्यधिक सोडियम और नमक का प्रयोग तथा शारीरिक श्रम का बिल्कुल न होना, ये सभी मिलकर युवा दिलों को कमजोर बना रहे हैं।

डॉ. जैन ने कहा कि उनके पास रोजाना ऐसे युवा मरीज आ रहे हैं जिनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल हाई है। यह बेहद खतरनाक संकेत है।

सैकड़ों दिलों को दे चुके हैं नया जीवन

गौरतलब है कि डॉ. जिनेश जैन गोल्ड मेडलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। हृदय रोग के क्षेत्र में उन्हें सैकड़ों जटिल और सफल सर्जरी का लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपनी कुशलता और अनुभव से सैकड़ों ऐसे मरीजों के दिलों को फिर से धड़काया है जो गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे थे।

डॉ. विनोद सिंह ने दी यह सलाह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारी से पहले जागरूक करना भी है। समय पर जागरूकता से बड़ी से बड़ी बीमारी को रोका जा सकता है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। सोने में खलल पड़ना, बिना किसी कारण के अत्यधिक पसीना आना, गर्दन, जबड़े या बाएं कंधे में दर्द होना, छाती में भारीपन, जलन या दबाव महसूस होना और थोड़ा सा चलने या सीढ़ी चढ़ने पर अत्यधिक थकान व सांस फूलना – ये सभी हृदय रोग के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

स्वस्थ हृदय के लिए क्या करें

अंत में विशेषज्ञों ने स्वस्थ हृदय के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए – रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना, संतुलित और फाइबर युक्त भोजन लेना, भोजन में तेल, घी और नमक का कम प्रयोग, 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेना, तनाव से दूर रहना और धूम्रपान व शराब से पूरी तरह परहेज करना। साथ ही समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ECG की जांच अवश्य कराते रहना चाहिए।

  • Related Posts

    रायपुर में तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या के प्रयास से लेकर चोरी तक 29 आपराधिक मामले दर्ज

    रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपितों के खिलाफ हत्या, हत्या के…

    Read more

    दुर्ग की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने उठाई दोबारा अपडेट करने और जांच की मांग

    भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए है। गुरुवार को भिलाई में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप…

    Read more