छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में 6 लोगों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें 4 अधिवक्ता और 2 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि उर्फ आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है। वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस मंजूरी के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इन छह नामों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

रायपुर में वायुसेना का एयर शो: 8 हजार फीट की ऊंचाई से जवानों ने लगाई छलांग, सारंग टीम ने आसमान में बनाए दिल और डायमंड

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में भारतीय वायुसेना ने शानदार एयर शो का आयोजन किया। आसमान में लड़ाकू कौशल और रोमांचक प्रदर्शन देखकर हजारों…

Read more

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026: स्थापना दिवस पर 36 विभूतियों को मिलेगा सम्मान…देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Rajya Alankaran 2026 List:  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की 36 विशिष्ट हस्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली…

Read more