रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख रुपये के कर्ज से था परेशान

रायपुर। राज्योत्सव की चल रही तैयारियों के बीच शनिवार की सुबह रायपुर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग उस वक्त भौचक्के रह गए, जब परिसर की सीढ़ियों में एक व्यक्ति फांसी पर लटका नजर आया. पड़ताल करने पर देखा की सांस टूट चुकी थी, और बेजान शरीर लटका हुआ था. पतासाजी करने पर पता चला कि फांसी पर लटकी लाश कलेक्टोरेट में ही काम करने वाले चौकीदार दिनेश पटेल की है.

बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था. 20 लाख से अधिक कर्जा होने की वजह से वह परेशान था. यह केवल कयास है, क्योंकि मृतक ने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है. बहरहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिली है. दिनेश कुमार पटेल (50 साल) पिता प्रभु राम पटेल निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. प्रारंभिक जांच में कर्ज और लोन जैसी बात सामने आ रही है. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related Posts

नदी में डूबकर मौत के मामले में नहीं मिलेगा सरकारी मुआवजा, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए क्या रही वजह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत के मामले में सरकारी आर्थिक सहायता की मांग को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर…

Read more