रायपुर में वायुसेना का एयर शो: 8 हजार फीट की ऊंचाई से जवानों ने लगाई छलांग, सारंग टीम ने आसमान में बनाए दिल और डायमंड

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में भारतीय वायुसेना ने शानदार एयर शो का आयोजन किया। आसमान में लड़ाकू कौशल और रोमांचक प्रदर्शन देखकर हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में वायुसेना की तीन टीमों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस आयोजन में शामिल हुए।

C-295 विमान से 8 जवानों ने लगाई छलांग

एयर शो की शुरुआत आकाशगंगा टीम के प्रदर्शन से हुई। टीम के आठ जवानों ने करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे C-295 ट्रांसपोर्ट विमान से छलांग लगाई। हवा में पैराशूट खुलने के बाद जवान तिरंगे के रंगों के साथ नीचे उतरे। उनकी सटीक लैंडिंग पर मैदान तालियों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।इसके बाद गरुड़ कमांडो ने अपनी क्षमता दिखाई। MI-17 हेलिकॉप्टर से रस्सियों के सहारे तेजी से नीचे उतरकर जवानों ने साहसिक प्रदर्शन किया।

सारंग टीम ने पहली बार छत्तीसगढ़ में दिखाया हुनर

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम रही। टीम ने पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया। पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकृतियां बनाईं।हेलिकॉप्टरों ने बेहद कम दूरी पर उड़ान भरते हुए शानदार तालमेल और नियंत्रण का प्रदर्शन किया। इस दौरान उनसे निकले रंग-बिरंगे धुएं ने आसमान में तिरंगे जैसी छटा बिखेर दी।

मोर से प्रेरित है सारंग टीम का नाम और डिजाइन

सारंग का अर्थ मोर होता है। टीम के हेलिकॉप्टरों का रंग और डिजाइन भी मोर के पंखों से प्रेरित है। इन पर बने रंगीन पैटर्न मोर के पंखों की याद दिलाते है। टीम जिन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल करती है, वे स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव है। इनका निर्माण भारत में किया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026: स्थापना दिवस पर 36 विभूतियों को मिलेगा सम्मान…देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Rajya Alankaran 2026 List:  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की 36 विशिष्ट हस्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली…

Read more

छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

रायपुर: केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इस मद में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये मिले है।…

Read more