विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी का बयान दर्ज, सिविल लाइन थाने पहुंचकर स्वीकार की वीडियो बनाने की बात

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को विवादित वीडियो मामले में अपना पक्ष रखने सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। हालांकि, पिछली बार नोटिस मिलने पर अमित जोगी ने गुजरात दौरे पर होने की जानकारी दी थी।

अमित जोगी ने मानी वीडियो बनाने की बात

थाने पहुंचने के बाद अमित जोगी ने स्वीकार किया कि संबंधित वीडियो उन्होंने ही तैयार किया था। उनका कहना था कि कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

दरअसल, हाल ही में अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदारों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। वीडियो को लेकर भाजपा नेता और विधायक राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित जोगी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब अमित जोगी का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 साल की काव्या की हालत गंभीर, CM साय ने दी 1 लाख रुपये की मदद

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स में भर्ती महज 3 साल 9 महीने की मासूम काव्या जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। ब्लड कैंसर से पीड़ित…

    Read more

    दिल्ली में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, भारत मंडपम में सात पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति

    रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत भारत मंडपम में छत्तीसगढ़…

    Read more