चक्रवात से फसलों को नुकसान की आशंका, CM साय ने सभी कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

रायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। इस चक्रवात से फसलों को नुकसान की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार फसल नुकसान की स्थिति में प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। यदि तूफान के कारण फसलों को क्षति पहुंचती है तो संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को फसल बीमा और मुआवजा संबंधी प्रावधानों के तहत राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम साय ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचा था। उस दौरान भी सरकार ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान की थी। इस बार भी फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से चक्रवात के संभावित असर को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद से हटाया, छत्तीसगढ़ मे सियासी बयानबाजी तेज, भूपेश बघेल के पूर्व OSD की पोस्ट चर्चा मे

    रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन मे हुए बदलाव का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति मे भी दिखाई देने लगा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सचिवों की नई नियुक्तियां की…

    Read more

    गांजा तस्करी केस: 70 किलो से अधिक गांजे के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से मिला सुराग

    Balrampur Ganja Smuggling Case:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र मे लावारिस हालत मे मिली इनोवा…

    Read more