बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पर BJYM अध्यक्ष का पलटवार, बोले- जनता ने कांग्रेस को कर दिया है फ्री

रायपुर। डबल इंजन सरकार के बावजूद छत्तीसगढ़ में बढ़ती बेरोजगारी वाले कांग्रेस के बयान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमांग जोशी ने पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह केवल छत्तीसगढ़ का विषय नहीं है, पूरे देश में कांग्रेस के लोग बेरोजगार हैं. जनता ने कांग्रेस को फ्री कर दिया है.

‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमांग जोशी ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने बेरोजगारी को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज देश का युवा गिवर बन रहा है. लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस जितना बेरोजगार कोई नहीं है.

इसके साथ राहुल गांधी के आरएसएस और बीजेपी पर टिपण्णी को लेकर डॉ. हेमांग जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के लेवल पर जाकर बात करें तो शर्म आती है. राहुल गांधी की बात देश का कोई युवा नहीं करना चाहता है.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी ने अपने प्रवास की वजह बताते हुए कहा कि संगठनात्मक प्रवास में दौरा हुआ है. युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ. नशा मुक्त विकसित भारत का अभियान चल रहा है. नशा मुक्त अभियान के तहत सही जानकारी युवाओं को मिल सकता है तो वो है खेल. युवा फिटनेस का ध्यान रख पाएंगे तो नशे से दूर रहेंगे.

  • Related Posts

    रायपुर Apple Store में 1.89 करोड़ की चोरी का खुलासा, इंदौर रेंज से एक आरोपी गिरफ्तार

     रायपुर :  तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के सामने आई नेक्स्ट Apple Store में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 31 अक्टूबर…

    Read more

    नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द; डॉक्टरों की डिग्री भी होगी फ्रीज

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    Read more