घायल कोयल की जान बचाकर ओम उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल

 

वन विभाग ने की सराहना, उर्मिला फाउंडेशन करेगा सम्मानित

रायपुर। मानवता केवल इंसानों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना और संकट के समय उनकी जान बचाने के लिए आगे आना भी सच्ची इंसानियत है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत ओम उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।

घटना कुरूद सिविल अस्पताल के सामने की है। ओम उपाध्याय अपनी निजी कार से वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रही एक कोयल पर पड़ी। पक्षी की पीड़ा देखकर उन्होंने तत्काल मदद का निर्णय लिया और छत्तीसगढ़ वन विभाग से संपर्क किया। उनकी सूचना पर वन विभाग की टीम महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और घायल कोयल का रेस्क्यू कर उसके उपचार की व्यवस्था की। समय पर मिली सहायता से पक्षी की जान बच गई।

 

वन विभाग ने की सराहना

 

ओम उपाध्याय की इस पहल की वन विभाग ने सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीव-जंतुओं एवं पशु-पक्षियों के प्रति ऐसी ही संवेदना रखनी चाहिए। बेजुबान जीव अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए उनकी सहायता के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। विभाग ने इस घटना को प्रेरणादायक बताते हुए लोगों से संकट में फंसे पशु-पक्षियों की मदद करने की अपील की ओम उपाध्याय के इस सराहनीय प्रयास पर उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी और सभी बेजुबान जीव हमारी प्रकृति एवं पर्यावरण की अनमोल धरोहर हैं। इनके जीवन की रक्षा करना और इनके प्रति दया एवं संवेदना रखना प्रत्येक मनुष्य का पहला धर्म होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि ओम उपाध्याय ने जिस तत्परता और करुणा के साथ घायल कोयल की जान बचाने का प्रयास किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे संवेदनशील लोगों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और दूसरे लोग भी बेजुबान जीवों की मदद के लिए प्रेरित होंगे।

 

ओम उपाध्याय ने बताया कि किसी भी जीव का जीवन अनमोल है, चाहे वह इंसान हो या पशु-पक्षी। इस घटना में मदद कर उन्हें बेहद मानसिक संतुष्टि और आत्मिक खुशी मिली।

 

यह घटना समाज को संदेश देती है कि इंसानियत की पहचान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति किए गए संवेदनशील कार्यों से होती है।

  • Related Posts

    विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब नारी को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

      लेखिका : नम्रता सिंह, उर्मिला फाउंडेशन, रायपुर महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विशेष रायपुर : भारत आज विकास, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।…

    Read more

    महासमुंद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 202 केंद्रों में जारी उपार्जन; अब तक 6,322 क्विंटल अवैध धान जब्त

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के सभी 202 उपार्जन…

    Read more