दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और इसकी 24वीं किस्त का इंतजर कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल हाल ही में एक अपडेट सामने आया है, जिसमें पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर जाकारी दी गई है. करोड़ों किसान अब इस इंतजार में हैं कि आखिर योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी. आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी.

कब जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी. इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की है. पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. 20 जून 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा.

किन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा?

जरूरी नहीं है कि 24वीं किस्त का पैसा सभी किसानों के खाते में आए. कई किसानों का पैसा रुक भी सकता है. पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को समय-समय पर अपनी जानकारी चेक करती रहना चाहिए. कई बार किसन अपनी डिटेल सही नहीं करते हैं, जिसकी वजह से किस्त का पैसा नहीं आता है. अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन और नो योर स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा.
  • आपको Know Your Status पर क्लिक करना होगा.उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा.
  • फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके आगे बढ़ें.
  • इसके बाद आपके सामने पूरी रिपोर्ट खुल जाएगी.
  • अगर आपकी eKYC हो चुकी है, तो रिपोर्ट में हरे रंग का टिक दिखेगा और अगर नहीं हुई है, तो लाल रंग का निशान दिखेगा.
  • Related Posts

    तेंदुए की गुर्राहट से कांपा कवर्धा, डरावनी आवाज और आहट CCTV कैमरे में हुई कैद

    कवर्धा. शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चचाओं का बाजार गर्म हो गया है. पिछले दो महीनों के भीतर यह तीसरी…

    Read more

    Bilaspur Local News: 10 थानेदारों का प्रभार बदला, नई पदस्थापना की गई

    Bilaspur Local News:  बिलासपुर. जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने और तीन थाना प्रभारियों की लगातार शिकायतें आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने थानों के प्रभार में बड़ा…

    Read more