कांकेर में सेवा संकल्प अभियान का अनोखा नजारा, ग्रामीणों के मांदरी नृत्य में शामिल हुए कलेक्टर कुंदन कुमार

 कांकेर :  सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम मोदे में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान ऐसा मौका भी आया, जब कलेक्टर कुंदन कुमार ग्रामीण युवाओं के साथ मांदरी नृत्य में शामिल हो गए।

मांदरी नृत्य से हुआ कलेक्टर का स्वागत

ग्राम मोदे में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। आदिवासी अंचल की पारंपरिक पहचान माने जाने वाले मांदरी नृत्य की प्रस्तुति ग्रामीण युवाओं ने दी। युवाओं को पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते देख कलेक्टर भी काफी उत्साहित नजर आए।

ग्रामीण युवाओं के साथ नृत्य करने लगे कलेक्टर

नृत्य की प्रस्तुति के बीच कलेक्टर कुंदन कुमार खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के साथ मांदरी नृत्य में कदम मिलाया और उनके साथ पारंपरिक नृत्य किया। कलेक्टर को अपने बीच नृत्य करते देख ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।

शिविर में बना उत्साह का माहौल

कलेक्टर के ग्रामीणों के साथ नृत्य में शामिल होने से शिविर का माहौल और खुशनुमा हो गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच इस तरह का सहज संवाद भी देखने को मिला।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की आहट, अगले 2-3 दिन में बदल सकता है मौसम , जानिए रायपुर समेत प्रदेश में कैसा रहेगा हाल

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सितंबर के खत्म होने के साथ ही मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं।…

Read more

धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 15 लोग पकड़े गए, दो के नाबालिग होने की सूचना

 धमतरी : शहर से लगे श्यामतराई गांव में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर 15 लोगों को पकड़ा है। इनमें 9 युवक और 6…

Read more