शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, अवैध संबंध के शक में पति ने टंगिया से किया हमला

धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक की कथित रूप से अवैध संबंध के शक में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से मिलने आया था युवक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी एक महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से पहचान हुई थी, जो समय के साथ घनिष्ठ संबंध में बदल गई। इसी सिलसिले में युवक धमतरी पहुंचा था।

महिला के घर में हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि युवक रात के समय महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया। इसके बाद विवाद बढ़ा और गुस्से में उसने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    रायपुर : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

    समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा रायपुर, 13 अक्टूबर…

    Read more

    रायपुर : पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त

    गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम…

    Read more