UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप: रविशंकर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के एम.टेक. ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं लेजर टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती का मामला अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर पहुंच गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी रेगुलेशन 2018 के प्रावधानों के कथित उल्लंघन और पात्रता को लेकर डॉ. विवेक कुमार चंद्रा द्वारा रिट याचिका (WPS No. 8001/2026) दायर की गई है।

उल्लेखनीय है कि उक्त पद के लिए 30 जनवरी 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसमें डॉ. अलका मिश्रा का चयन किया गया था। भर्ती प्रक्रिया में UGC Regulations 2018 के निर्धारित शैक्षणिक अर्हता एवं पात्रता संबंधी प्रावधानों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि निर्धारित नियमों के अनुरूप पात्रता की जांच किए बिना चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

इस मामले में माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रभारी विभु दत्ता गुरु की एकलपीठ में 17 नवंबर 2026 को सुनवाई हुई। न्यायालय ने प्रतिवादी क्रमांक 5 को सात दिनों के भीतर प्रक्रिया शुल्क जमा करने पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय को रिट याचिका के संबंध में अपना जवाब (Reply) प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई है।

राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वाई.एस. ठाकुर एवं अधिवक्ता वर्तिका श्रीवास्तव उपस्थित हुए। प्रतिवादी क्रमांक 2 की ओर से अधिवक्ता सम्यक सिंघई तथा प्रतिवादी क्रमांक 3 (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर) की ओर से अधिवक्ता नीरज चौबे ने पैरवी की।

कोर्ट ने प्रकरण को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने तथा विश्वविद्यालय को अपना उत्तर प्रस्तुत करने के लिए पांच सप्ताह बाद पुनः सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

अब इस मामले में विश्वविद्यालय द्वारा न्यायालय के स्पष्ट प्रस्तुत किए जाने वाले उत्तर एवं भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी विनियम 2018 के अनुपालन को लेकर आगामी सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • Related Posts

    रायपुर में दीपक टंडन के होटल पर पुलिस का छापा, शराब की बोतलें और ग्राहकों की डायरियां बरामद, 2 दिन बढ़ी रिमांड

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित ठगी के मामलों में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार…

    Read more

    ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)…

    Read more