सरपंच को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की कथित साजिश का खुलासा, पांच लोगों पर केस दर्ज

हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप, जांच में शिकायत असत्य मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में ग्राम कटगी के सरपंच को कथित रूप से झूठे दुष्कर्म प्रकरण में फंसाने की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान शिकायत असत्य पाई गई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित षड्यंत्र मानते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

18 वर्षीय युवती से दर्ज कराई गई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली और उसके परिचित उसे यह कहकर अपने साथ ले गए कि उन्हें गांव की एक युवती की मदद करनी है। बाद में उसे ग्राम कटगी के सरपंच के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया।

युवती का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसे भरोसा दिलाया गया कि इस मामले के बदले उसे तीन लाख रुपये दिलाए जाएंगे।

जांच में सामने आई कथित साजिश

पुलिस ने शिकायत की विस्तृत जांच, संबंधित लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस का कहना है कि पूरा घटनाक्रम पहले से तय योजना के तहत अंजाम दिया गया था और सरपंच को गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार जांच में ग्राम कटगी निवासी भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक, एक युवती (ज्योति, परिवर्तित नाम) तथा पत्रकार विजय तिवारी की कथित संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि इन लोगों ने युवती को बहला-फुसलाकर झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इन धाराओं में दर्ज किया गया अपराध

शिकायत को असत्य पाए जाने के बाद कसडोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 308(6), 217, 248(ख), 61(2) और 45 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जांच जारी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतारे ये प्रमुख चेहरे

    रायपुर. आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्तियां की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में पदोन्नति कोटा घटाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जूनियर इंजीनियरों (Junior Engineers) को बड़ा झटका देते हुए असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए कोटे के पुनरीक्षण (Revision) को चुनौती देने वाली…

    Read more