क्या जल्द बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल में हलचल के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट

देशभर में 1 अगस्त 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार रखे हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कच्चे तेल में नरमी, लेकिन घरेलू बाजार में राहत बरकरार

वैश्विक बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गईं। वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी परिस्थितियों के बीच कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड करीब 87.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज किया गया। इसके बावजूद भारतीय बाजार में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है?

देश में इस समय सबसे सस्ता ईंधन चंडीगढ़ में मिल रहा है। यहां पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली – 102.12 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता – 113.51 रुपये
  • मुंबई – 111.21 रुपये
  • चेन्नई – 107.78 रुपये
  • गुरुग्राम – 102.75 रुपये
  • नोएडा – 101.96 रुपये
  • बेंगलुरू – 110.93 रुपये
  • भुवनेश्वर – 108.97 रुपये
  • चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
  • हैदराबाद – 115.73 रुपये
  • जयपुर – 113.97 रुपये
  • लखनऊ – 102.68 रुपये
  • पटना – 113.37 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम – 115.26 रुपये

आज प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • दिल्ली – 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता – 99.82 रुपये
  • मुंबई – 97.83 रुपये
  • चेन्नई – 99.56 रुपये
  • गुरुग्राम – 95.42 रुपये
  • नोएडा – 95.44 रुपये
  • बेंगलुरू – 98.80 रुपये
  • भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
  • चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
  • हैदराबाद – 103.82 रुपये
  • जयपुर – 98.96 रुपये
  • लखनऊ – 96.10 रुपये
  • पटना – 99.36 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम – 104.02 रुपये

आखिरी बार कब बदले थे पेट्रोल-डीजल के दाम?

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतिम बदलाव मई 2026 में हुआ था। 15 मई से 25 मई के बीच तेल कंपनियों ने चार चरणों में दाम बढ़ाए थे। इसके बाद से अब तक ईंधन की कीमतों में न तो बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई कटौती की गई है।

  • Related Posts

    सोना खरीदने की सोच रहे हैं? आज बदले दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ गोल्ड और चांदी का ताजा भाव

    लगातार कई दिनों तक उतार-चढाव के बाद 1 अगस्त को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो…

    Read more

    राशिफल: शनिवार को एक छोटी सी गलती बिगाड़ सकती है पूरा दिन, जानिए किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क

    मेष- चंद्रमा आज 01 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज दोस्तों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं.…

    Read more