चुनाव हारते ही BJP नेता शकील मल‍िक ने पूरे गांव का पानी किया बंद, 4 दिनों तक परेशान रहे लोग

Gujarat Election Controversy: गुजरात में हाल ही में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आए हैं. इन नतीजों में कई प्रत्याशियों की हार तो कई प्रत्याशियों को जीत मिली है. लेकिन, इन सब के बीच भरूच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत चुनाव में हार के बाद एक नेता के परिवार ने गांव वालों का पानी बंद द‍िया. हालात ये बने कि गांव वाले पानी के लिए तरस गए.

भरूच के जंबूसर तालुका के देहगाम गांव में चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद पानी की सप्लाई अचानक बंद कर दी गई. इस चुनाव में शकील मलिक को हार का सामना करना पड़ा. जिसके कारण वह और उसका परिवार गुस्से में आया गया.

आरोप है कि शकील मलिक और उसके प‍िता खालिद मलिक चुनाव नतीजों के कारण गांव वालों से परेशान थे. चूंकि गांव के पानी सप्लाई की जिम्मेदारी उन्हीं के परिवार के पास है. यही वजह है कि चुनाव नतीजों से गुस्‍सा होकर उन्‍होंने पूरे गांव का ही पानी बंद कर दिया.

चार दिनों तक पानी के लिए परेशान रहे लोग

करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में चार दिनों तक लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे. मजबूरी में ग्रामीणों को कुओं और बोरवेल का सहारा लेना पड़ा. गांव वालों के अनुसार, यह पहली बार था जब इस तरह अचानक पानी की सप्लाई रोकी गई. इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई हे.

बीजेपी नेता ने तलवार लेकर लोगों को धमकाया  

घटना का एक और गंभीर पहलू तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए. इनमें आरोपियों को तलवार लेकर लोगों को धमकाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया. जांच के बाद आरोपी पिता और उसके बेटे दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

पुलिस का मानना है कि चुनाव में हार के बाद गुस्से में यह कदम उठाया गया. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई है.

Related Posts

बारिश में घर की यह छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह, समय रहते संभलना है बेहद जरूरी

Monsoon Health Tips: मानसून अपने साथ ठंडक और राहत लेकर आता है, लेकिन यही मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआत भी बन सकता है। लगातार बारिश के कारण घरों में नमी…

Read more

हर सावन में अगर सिर्फ साबूदाना खिचड़ी ही खाते हैं, तो इस बार व्रत की थाली में जोड़ें ये स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज

Sawan Vrat Recipes:   सावन का महीना आते ही शिव भक्तों के घरों में व्रत और पूजा का माहौल बन जाता है। ऐसे समय में साबूदाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों…

Read more