Balod Murder Case: पति के दूसरी पत्नी से रिश्ते से नाराज पहली पत्नी बनी कातिल, गन्ना काटने वाली आरी से की हत्या

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पति का दूसरी पत्नी के प्रति अधिक लगाव पहली पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने आधी रात को सो रही महिला की गन्ना काटने वाली आरी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नेवारीकला गांव में हुई वारदात

यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव की है। मृतका की पहचान 47 वर्षीय दयाबाई सोनकर के रूप में हुई है। उसका पति चिम्मनलाल साहू मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अमृत बाई साहू चिम्मनलाल की पहली पत्नी है।

दूसरी शादी के बाद बढ़ा पारिवारिक विवाद

जानकारी के मुताबिक चिम्मनलाल साहू की पहली पत्नी अमृत बाई से दो बेटे हैं। करीब पांच वर्ष पहले उसने दयाबाई सोनकर से भी विवाह कर लिया था। दयाबाई के भी दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद से परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पहली पत्नी को यह शिकायत थी कि उसका पति दूसरी पत्नी को अधिक महत्व देता है।

आधी रात को सोते समय किया जानलेवा हमला

पुलिस जांच के अनुसार सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य सो चुके थे। इसी दौरान अमृत बाई ने मौका देखकर दयाबाई पर हमला कर दिया। पहले उसने गर्दन पर वार किया और फिर गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर से बाहर गई, कपड़े बदले और दोबारा घर लौट आई ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

सुबह मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

मंगलवार तड़के जब परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो दयाबाई का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और जांच के दौरान पहली पत्नी अमृत बाई को हिरासत में ले लिया।

आरोपी महिला पहुंची जेल

पूछताछ और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमृत बाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

    CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

    Read more

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

     रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

    Read more