जंगल में फुटू लेने गए ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, तीन घायल; दो की हालत गंभीर

पिथौरा। बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा में जंगल से मशरूम यानी फुटू एकत्र करने गए ग्रामीणों पर भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना देवपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 242 में हुई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण जंगल में फुटू एकत्र कर रहे थे, तभी उनका सामना भालुओं से हो गया। हमले में 65 वर्षीय हेमसागर बरिहा और 35 वर्षीय रूपेश गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 45 वर्षीय मायाराम को भी चोटें आईं।

112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए सूचना दी। इसके बाद 112 एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायाराम की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं हेमसागर बरिहा और रूपेश की चोटों को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वन विभाग ने दी तत्काल आर्थिक सहायता

देवपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पैकरा ने बताया कि भालू के हमले की पुष्टि कक्ष क्रमांक 242 में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और नियमानुसार राहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।वन विभाग की ओर से तीनों घायल ग्रामीणों को तत्काल सहायता के तौर पर दो-दो हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। घटना के बाद वन विभाग क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है।

जंगल में जाते समय सावधानी बरतने की जरूरत

भालुओं की मौजूदगी वाले वन क्षेत्रों में ग्रामीण अक्सर फुटू, लकड़ी और अन्य वन उपज एकत्र करने जाते हैं। ऐसे इलाकों में अचानक वन्यजीवों से सामना होने का खतरा बना रहता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट के आदेश का 9 महीने तक नहीं हुआ पालन, आबकारी कमिश्नर समेत दो अधिकारियों को अवमानना का नोटिस

     बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग से जुड़े एक पदोन्नति मामले में हाईकोर्ट के आदेश का समय पर पालन नहीं करना अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। प्रधान…

    Read more

    CG Doctor Stipend Fake Order: डॉक्टरों को 73 हजार रुपये स्टाइपेंड देने का दावा करने वाला आदेश वायरल, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया फर्जी

     रायपुर :  डॉक्टरों के स्टाइपेंड और मानदेय में कथित बढ़ोतरी से जुड़ा एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल आदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में…

    Read more