बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा 6.35 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बस्तर। ओडिशा सीमाक्षेत्र में गांजा तस्करी को बस्तर पुलिस ने एक बार फिर विफल कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। यह पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनार थाना क्षेत्र में दो आरोपी गांजा के साथ धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

6.35 लाख का गांजा जब्त

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरिओम शर्मा और मोनू चौरसिया बताया, जो कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 700 गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है।

ओडिशा से गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ नगरनार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों से लेकर डेयरी और ढाबों तक जांच, 5 प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

     बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भोपालपटनम में खाद्य एवं…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में 60 लाख की बड़ी चोरी, ग्राइंडर से काटा दुकान का दरवाजा, मोबाइल-लैपटॉप के साथ CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

     बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बस स्टैंड के पास…

    Read more