IPL के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 26 गिरफ्तार, करोड़ों का खुलासा

रायपुर। आईपीएल सीजन के दौरान राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 72 घंटे तक चले विशेष अभियान में 5 बड़े ऑनलाइन पैनल ध्वस्त कर दिए, जिसमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

देशभर में फैला था सट्टा नेटवर्क, कई राज्यों से जुड़े तार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार तक फैला हुआ था। आरोपी अलग-अलग राज्यों में बैठकर ऑनलाइन पैनल ऑपरेट कर रहे थे और एजेंटों के जरिए लोगों तक आईडी पहुंचाई जा रही थी।

तेलीबांधा और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों की टीमों ने महाराष्ट्र के नागपुर और हरियाणा के गुरुग्राम तक दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

लाखों की नकदी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 59 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 17 लाख 92 हजार 70 रुपये नकद और एक चारपहिया वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

ऑनलाइन पैनल और वेबसाइटों से चल रहा था खेल

जांच में सामने आया कि आरोपी LOTUS365, LION4, Goldenexch, BETONLY99, UNCLEBET9, GRANDEXCH, POWEREXCH, Gold777, silverbet777 समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा कारोबार चला रहे थे।

ये गिरोह युवाओं को जोड़कर बड़े पैमाने पर अवैध कमाई कर रहे थे और पूरे लेनदेन को ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

संगठित गिरोहों का खुलासा, पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में कई संगठित गिरोहों की पहचान हुई है, जो मिलकर सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कई आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुके हैं।

संपत्तियों की जांच शुरू, आगे और सख्त कार्रवाई के संकेत

पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है और अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में है। कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार इस साल अब तक ऑनलाइन सट्टा मामलों में 100 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है और कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक

 छत्तीसगढ़ :  अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ, जहां शव लेकर रायपुर से…

Read more

छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, 14 राज्यों में 176 केस ,पश्चिम बंगाल से मुख्य सरगना समेत 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ :  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरोह के…

Read more