बिहार कैबिनेट विस्तार आज: निशांत कुमार की एंट्री, NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली सरकार में आज बड़े स्तर पर कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं।सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की है, जो पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसे जेडीयू में नई पीढ़ी की एंट्री और भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी दलों के नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।इधर, जेडीयू और एनडीए नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर लगातार बैठकें जारी हैं। कैबिनेट विस्तार को बिहार की राजनीति में बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Related Posts

अगस्त की शुरुआत में बड़ा फैसला, लाखों लोगों का खर्च घटा, लेकिन एक वर्ग को अभी भी करना होगा इंतजार

August 1 rule changes: अगस्त महीने की शुरुआत व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200…

Read more

सोना खरीदने की सोच रहे हैं? आज बदले दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ गोल्ड और चांदी का ताजा भाव

लगातार कई दिनों तक उतार-चढाव के बाद 1 अगस्त को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो…

Read more