दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP विधायक अजय चंद्राकर का तंज, बोले- व्यापारियों को भी नहीं मंजूर आंदोलन

रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति अभी क्षेत्रीय दल की है. कांग्रेस को अब किसी पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, और चुनाव आयोग के हलफनामे पर भी प्रश्न उठाया है. कांग्रेस अराजकता पैदा करने के लिए राजनीति कर रही है. व्यापारी भी उस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं.

वहीं कांग्रेस के दिल्ली आंदोलन पर बीजेपी के पोस्ट “कृपया उन्हें भेजें, खड़गे जी बोलेंगे तुम नहीं आओगे तो तुम्हारा बाप भी आयेगा” पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि खड़गे की भाषा की देशव्यापी निंदा हुई. उसको यही दफन कर दिया जाए. इतना बड़ा वाक्यांश नहीं है कि रोज दोहराया जाए.

वहीं भिलाई में 4 करोड़ नगदी पकड़ाए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के संघ कार्यालय के पैसा जाने वाले तंज पर अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष को कुछ भी नहीं मालूम. नागपुर, दिल्ली या मुंबई जा रहा था, इसका क्या आधार है? दरअसल, कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कट चुकी है. ऊलूल-जुलूल बात करके छपने का प्रयास करती है. राजनीति के लिए कोई तथ्य कांग्रेस के पास नहीं है.

Related Posts

सीएम विष्णुदेव साय आज निवास से जुड़ेंगे कार्यक्रमों में, चक्रवात के चलते रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान सरगुजा…

Read more

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

 CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ने के बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के पांच जिलों में भारी से…

Read more