CG Assembly Session: सत्र के पांचवें दिन सदन में चावल वितरण का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगी खाद्यान्न वितरण से जुड़ी जानकारी

रायपुर। CG Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को चावल वितरण योजना का मुद्दा सदन में गूंजा। विधायक शेषराज हरबंस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और अंत्योदय खाद्यान्न योजना के तहत चावल वितरण से जुड़े कई सवाल उठाए, जिनका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दिया।

खाद्य मंत्री ने बताया कि निशक्तजन और निराश्रित व्यक्तियों को नियमित पात्रता के अलावा अलग से 10-10 किलो चावल उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पात्रता सूची में शामिल हितग्राहियों को केंद्र सरकार की योजना के तहत खाद्यान्न का लाभ मिलता है और इसी के अनुसार वित्तीय भार वहन किया जाता है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने अंत्योदय खाद्यान्न वितरण योजना से जुड़े आंकड़ों की जानकारी मांगते हुए पूछा कि देश के 25 करोड़ लाभार्थियों में छत्तीसगढ़ के कितने परिवार शामिल हैं।

जवाब में खाद्य मंत्री ने कहा कि राशन केवल पात्र राशन कार्डधारियों को ही दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 1 करोड़ 98 लाख सदस्यों को चावल का वितरण किया जा रहा है।

CG Assembly Session: इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से यह भी पूछा कि राज्य में कितने परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि फिलहाल यह जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित जानकारी बाद में सदन को उपलब्ध करा दी जाए।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

    गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

    Read more

    मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

    Read more