CG Crime News: पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक महिला के पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बाजार से लौटते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। खरीदारी के बाद दोनों शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में पति ने शराब पी ली और नशे की हालत में चलने में असमर्थ हो गया। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे चार आरोपियों ने दोनों को रोक लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला के पति को बंधक बना लिया। इसके बाद महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी भी नशे की हालत में थे।

दो दिन बाद दर्ज हुई शिकायत

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने पति के साथ घर पहुंची। भय के कारण उसने तुरंत शिकायत नहीं की। दो दिन बाद परिजनों और अन्य लोगों के समझाने पर पीड़िता रामानुजनगर थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपिल और रामेश्वर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

    CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

    Read more

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

     रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

    Read more