CG : दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

बलौदाबाजार।  घर में सफाई के दौरान हुए दर्दनाक करंट हादसे में घायल वर्षा गुप्ता की भी शनिवार, 7 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थीं। इस हादसे में पहले ही उनके पति और प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता तथा 22 वर्षीय बेटे मोनू गुप्ता की जान जा चुकी थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से बलौदाबाजार में शोक का माहौल है।

सफाई के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक, घर में सफाई के दौरान लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो गया था। इसकी चपेट में राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता और बेटा मोनू गुप्ता आ गए थे। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से शोक

हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। शुक्रवार को राकेश गुप्ता और उनके बेटे मोनू गुप्ता का निधन हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल वर्षा गुप्ता ने शनिवार दोपहर रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की असमय मौत से शहरवासी स्तब्ध हैं। कारोबारी जगत में भी शोक व्याप्त है।

  • Related Posts

    CG- नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों (जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन) में बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।…

    Read more

    CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई…

    Read more