CG Job Alert: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, इजराइल में 3500 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेंगे करीब 2 लाख रुपए

CG News: विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. जहां गरियाबंद जिला जनसंपर्क की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसके तहत इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3,500 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवार को रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी और साथ ही प्रति माह लगभग 2 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे. जारी प्रेस रिलीज में भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद के अनुसार यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा.

खाने-रहने की मिलेगी सुविधा

इजरायल में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इसके अतिरिक्त 9 दिन का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिन का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करने की व्यवस्था रहेगी.

  • Related Posts

    आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

     00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन सराहनीय – साव रायपुर। नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय…

    Read more

    एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

    00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल रायपुर। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारत…

    Read more