CG Transfer News: जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा तबादला, 43 सचिवों का ट्रांसफर…कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पंचायत प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पंचायत ने लंबे समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिवों के तबादले के आदेश जारी करते हुए 43 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पारदर्शी प्रशासन के लिए बड़ा फैसला

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। ऐसे सचिव, जो 5 वर्ष, 10 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत थे, उन्हें नई पंचायतों में पदस्थ किया गया है।

तीनों जनपद पंचायतों में हुआ फेरबदल

जारी आदेश के मुताबिक—

  • जनपद पंचायत गौरेला के 15 सचिवों का तबादला किया गया।
  • जनपद पंचायत पेंड्रा के 2 सचिवों का स्थानांतरण हुआ।
  • जनपद पंचायत मरवाही के 26 सचिवों को नई पंचायतों में भेजा गया।

इस तरह जिलेभर में कुल 43 ग्राम पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। कई सचिवों को नई पदस्थापना के साथ अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार भी सौंपा गया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

मरवाही जनपद में प्रमुख तबादले

मरवाही जनपद में राजेश जायसवाल को मसुरीखार से खन्ता भेजते हुए बरवासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीरबल प्रजापति को चिचगोहना से साल्हेकोटा स्थानांतरित कर पिपरडोल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अरुणादेवी कैवर्त को करहनी से निमधा भेजते हुए धरहर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है, जबकि लाल सिंह मराबी को पिपरडोल से भर्रीडांड स्थानांतरित कर बरगवां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा शिवचरण साहू, जनार्दन पुरी, रमेश सिंह ओंटेन, अनिल कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, राजकुमारी श्याम, चन्द्रभान सिंह, मदन सिंह मराबी, पीताम्बर सिंह, संजू राय, सरिता सोनवानी, दिनेश शर्मा, राजेंद्र तिवारी, जुगेश्वर प्रसाद बसंत, भूपेन्द्र परस्ते, किशन सिंह पाव, रामखिलावन बुनकर, मूलचंद मराबी, अजय उरेती, बेदप्रसाद सिन्द्राम, सदन सिंह और लक्ष्मीकांत मास्को सहित कई सचिवों की नई पदस्थापना की गई है।

गौरेला जनपद में भी बड़ा बदलाव

गौरेला जनपद में चंद्रकांत राठौर को हर्री से डाहीबहरा भेजते हुए पंडरीपानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोविंद सिंह को चुक्तीपानी से दौंजरा स्थानांतरित कर हर्री का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा नरोत्तम सिंह, शैलेन्द्र आयाम, त्रिलोक सिंह, सविता राठौर, नवीनता मराबी, आरती कश्यप, रामसिंह ध्रुव, ओमकार सिंह, राधेश्याम, सत्यवान सिंह, अंजली चंद्रा, बालकरण और सोमी खत्री सहित अन्य सचिवों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

पेंड्रा जनपद में दो सचिवों का ट्रांसफर

जनपद पंचायत पेंड्रा में राय सिंह मशराम को सेवरा से कुड़कई तथा संतराम यादव को कुड़कई से तिलोरा ग्राम पंचायत में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित सचिवों को निर्धारित समय सीमा में नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को डिजिटल मंचों के जरिए दुनिया तक पहुंचाएं, राज्यपाल रमेन डेका, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस पर दिया संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं और जनजातीय संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा सिंह…

    Read more

    जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, 40 बसों के ठहराव और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की होगी व्यवस्था

    रायपुर। जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए जिला मुख्यालय जशपुरनगर में आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करने की तैयारी है। इस परियोजना पर 11 करोड़ 83 लाख…

    Read more