CG Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल में राप्रसे अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, 10 दिन में संभालना होगा पदभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश में शामिल सभी अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार 10 दिनों के भीतर वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके बाद अनुपालन की जानकारी भी विभाग को भेजनी अनिवार्य होगी।

इन अधिकारियों के बदले गए पद

देवनारायण कश्यप, राप्रसे 2010, को अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।चित्रकांत चाली ठाकुर, राप्रसे 2014, जो कोण्डागांव में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे, अब जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।दिप्ती गौते, राप्रसे 2014, को बलौदाबाजार-भाटापारा के अपर कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।गुड्डू लाल जगत, राप्रसे 2014, बेमेतरा के अपर कलेक्टर पद से स्थानांतरित होकर अब श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।विनय कुमार अग्रवाल, राप्रसे 2015, को जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

डॉ. ऋतु वर्मा, राप्रसे 2015, को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के अपने वर्तमान दायित्व के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें पहले से मिले परीक्षा नियंत्रक पद से जुड़े अन्य अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों में कार्य व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more