छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत

Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. अनिल टुटेजा को जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई देश के मुख्य न्यायाधीश की पीठ पर हुई, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बागची शामिल रहे. इस दौरान कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अनिल टुटेजा को जमानत दे दी. इस मामले अनिल टुटेजा जनवरी 2024 से जेल में बंद थे, जबकि अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

इन शर्तों पर मिली जमानत

अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी है. कोर्ट की शर्तों के अनुसार, प्रदेश के बाहर रहना, अधिकारियों से संपर्क न करना और गवाहों को प्रभावित न करना शामिल है. अगर इस दौरान कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो कोर्ट अनिल टुटेजा की जमानत को भी रद्द कर सकती है.

Related Posts

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल राहत शिविर में प्रभावितों को स्वयं भोजन परोसकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला…

Read more

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान…

Read more